Ind Vs Sa ODI : भारत की शर्मनाक हार, बालिंग के बाद बल्लेबाज हुए फेल
Ind Vs Sa ODI : भारत की शर्मनाक हार, बालिंग के बाद बल्लेबाज हुए फेलInd Vs Sa ODI : भारत की शर्मनाक हार, बालिंग के बाद बल्लेबाज हुए फेल
स्पोर्ट्स डेस्क। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया की करारी हार हुई है। 297 रन का पीछ करने उतरी टीम 265 रन ही बना सकी। इस तरह 31 रन से मैच गंवा दिया।
टेस्ट सीरीज़ को 1-2 से गंवाने के बाद उम्मीद थी कि वनडे सीरीज़ में हार का सिलसिला खत्म होगा, लेकिन पहले ही मैच में भारतीय टीम की बॉलिंग और बल्लेबाजी दोनों फेल नज़र आईं। साउथ अफ्रीका द्वारा दिए गए 297 रनों के टारगेट को चेज़ करने में भारतीय बल्लेबाज फेल रहे और टीम इंडिया 31 रनों से मैच हार गई।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
टॉस जीतने के बाद साउथ अफ्रीका ने बल्लेबाजीर का फैसला लिया और 4 विकेट के नुकसान पर 296 रन बना लिया। इसके जवाब में भारत 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाया। वहीं 129 रन बनाने वाले रस्सी डुसेन को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
यह भी पढ़े- under 19 world cup : कप्तान धुल समेत 5 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, कमजोर टीम को उतारना पड़ा मैदान पर
धवन-कोहली के अलावा सब फेल
टीम इंडिया की ओर से शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए तो पूर्व कप्तान विराट कोहली 51 रन बनाकर आउट हुए. दोनों खिलाड़ियों के बीच 92 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन जैसे ही शिखर धवन आउट हुए उसके बाद टीम इंडिया की लय बिगड़ गई है और एक के बाद विकेट गिरते रहे। विराट कोहली भी आउट होने से पहले रंग में दिख रहे थे, लेकिन एक बार फिर वह शतक जड़ने से चूक गए।
यह भी पढ़े- 4 हाथ 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, लोग मानने लगे भगवान का रूप
मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फेल
कप्तान केएल राहुल (12 रन), ऋषभ पंत (16 रन), श्रेयस अय्यर (17 रन), वेंकटेश अय्यर (2 रन) फेल साबित हुए। ओपनिंग में कप्तान नहीं चले, तो मिडिल ऑर्डर भी पूरी तरह फेल साबित हुआ। यही वजह रही कि टीम इंडिया इतने बड़े स्कोर के करीब भी पहुंचती हुई नहीं दिखी।
आखिर में शार्दुल ठाकुर ने अकेले दम पर कुछ ज़ोर लगाने की कोशिश ज़रूर की। शार्दुल ने 43 बॉल पर 50 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने पांच चौके लगाए और एक छक्का लगाया। हालांकि,अंत में शार्दुल अपनी टीम को जीत तक नहीं पहुंचा पाए।
बॉलर्स ने फेल, लुटाए जमकर रन
जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को शुरुआत को बेहतरीन दिलवाई थी, लेकिन उसके बाद भारतीय बॉलर्स ने हथियार डाल दिए। रविचंद्रन अश्विन ने भी एक विकेट निकाला और देखते ही देखते अफ्रीका के तीन विकेट 68 रनों पर गिर गए थे। लेकिन इसके बाद तेंबा बावुमा (110), रस्सी डुसेन (129) के बीच ऐसी साझेदारी हुई कि टीम इंडिया के बॉलर्स पानी मांगते नज़र आए। दोनों खिलाड़ियों ने शतक जड़ा और 184 बॉल पर 204 रनों की साझेदारी की।
टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने दो और रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट लिया, जबकि एक विकेट रन आउट से मिला। भुवनेश्नर कुमार, युजवेंद्र चहल और शार्दुल ठाकुर को एक भी विकेट नहीं मिला, जबकि तीनों ने रन लुटाए। मैच के बाद कप्तान केएल राहुल ने भी माना कि करीब 20 रन ज्यादा हमने दिए हैं।
छत्तीसगढ़ में कोरोना, फिर 5 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, जानें जिलेवार आंकड़े
IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान!
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun