बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 65 लाख का सोना जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार,
रायपुर। डायरेक्टर रेवेन्यू एंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। अतंर्राष्ट्रीय सोना तस्करी का खुलासा किय है। एक तस्कर के कब्जे से 3.33 किलो सोना की तस्करी करते एक युवक को पकड़ा है। पकड़ाए गए सोने की कीमत लगभग 1 करोड़ 65 लाख के आस-पास की बताई जा रही है।
हैरानी की बात है कि आरोपी इन सोने की बिस्किट को कमर पर बेल्ट की तरह बांध कर स्करी कर रहा था। जिसे रेलवे स्टेशन में पकड़ा गया। आरोपी का नाम अनिल नारायण रजाई (44 वर्ष) निवासी नागपुर महाराष्ट्र का रहने वाला है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
जानकारी के अनुसार, डीआरआई की टीम को आज रायपुर रेलवे स्टेशन में एक संदिग्ध व्यक्ति के द्वारा सोने की तस्करी की शिकायत मिली थी। इस सूचना के बाद रायपुर आरपीएफ और डीआरआई की टीम ने रेलवे स्टेशन से इस संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया।
युवक की जब तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 3.33 किलों सोना बरामद हुआ। आरोपी इन सोने की बिस्किट को अपने कमर में बेल्ट की तरह बांध कर उसकी तस्करी कर रहा था।
बताया जा रहा है कि, सोने की बिस्किट को बांग्लादेश से कोलकाता तस्करी की। इसके बाद इसे आरोपी अनिल नारायण रजाई रायपुर के रास्ते से नागपुर ले कर जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही रायपुर में आरोपी को दबोच लिया गया।
आरोपी का रिजर्वेशन Csmt Duronto Ex - 12262 हावड़ा तुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन के कोच वन में था। पकड़े गए आरोपी के पास से 20 नाग सोने की बिस्किट, 1 नाग ईंट जब्त की गई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। लेकिन इस बारे में अधिकारी कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे है।
आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में कुछ बड़े सिंडिकेट का नाम सामने आएगी। इसके बाद डीआरआई की टीम कुछ बड़े शहरों में छापे की कार्रवाई भी कर सकती है।
IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान!
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun