10वीं-12वीं का पाठ्यक्रम सामग्री यूट्यूब पर अपलोड, इस चैनल पर देखें...
रायपुर। कोरोना काल में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए शिक्षा विभाग द्वारा कई उपाय किये गए है। जिससे पढ़ाई लगातार होती रही। वहीं अब राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने राज्य के चुने हुए विषय-विशेषज्ञों के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए हिन्दी माध्यम में स्व-अध्ययन मल्टी मीडिया पाठ्य सामग्री तैयार की है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी विषयों की पाठ्य सामग्री का वीडियो यूट्यूब के पीटीडी सीजी चैनल में उपलब्ध है। इस पाठ्य सामग्री को यूट्यूब लिंक https://youtube.com पर PTD Chhattisgarh सर्च कर देखा जा सकता है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
एससीईआरटी के संचालक राजेश सिंह राणा ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा है कि जिले में स्थित सभी हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित करें कि शिक्षकों को इसकी जानकारी दी जाए और अधिक से अधिक विद्यार्थी इन पाठ्य सामग्रियों का अध्ययन कर लाभ उठा सके।
गौरतलब है कि वर्तमान में कोविड के कारण उन्हें विद्यालय में नियमित अध्ययन नहीं हो पा रह है। ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए मल्टी मीडिया पाठ्य सामग्री तैयार की गई है। इन पाठ्य सामग्रियों को तैयार करने में बेहतर विजुलाइजेशन के साथ-साथ एनीमेशन, एक्सपेरिमेंट, आडियो, वीडियो, बोर्डवर्क, टेक्स्ट रीडिंग मेटेरियल का उपयोग किया गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=qhMrV7xfTfU&list=PLXizHYuNJaA0qla6N6AvepOqNk9mNcwOA
यूट्यूब के पीटीडी छत्तीसगढ़ चैनल में कक्षावार पाठ्य सामग्री उपलब्ध है। इन मल्टी मीडिया सामग्री का उपयोग शिक्षक, ऑनलाईन शिक्षण या कक्षा शिक्षण में भी किया जा सकता है। इस सत्र में होने वाले बोर्ड तथा वार्षिक परीक्षा के तैयारी के लिए यह पाठ्य सामग्री बहुत उपयोगी होगी।
IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान!
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun