टी20 विश्व कप 2022 का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाक मैच

टी20 विश्व कप 2022 का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाक मैच  नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में इस साल मेंस टी20 का वर्ल्ड कप होगा। आईसीसी ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपना पहला मैच पाकिस्तान से खेलेगी। यह मुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। टी20 विश्व कप 2022 का आगाज 16 अक्टूबर से होगा, जबकि फाइनल 13 नवंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 45 मुकाबले 7 अलग-अलग शहरों एडिलेड, ब्रिसबेन, जीलोंग, होबार्ट, मेलबर्न, पर्थ और सिडनी में होंगे। 2014 का चैम्पियन श्रीलंका 16 अक्टूबर को टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच नामीबिया के खिलाफ खेलेगा। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल सिडनी में 9 नवंबर और दूसरा 10 नवंबर को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा।. यह पहला मौका होगा, जब एडिलेड ओवल में विश्व कप का सेमीफाइनल मुकाबला होगा। वहीं टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 13 नवंबर, 2022 को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होगा। यह मुकाबला फ्लड लाइट्स में खेला जाएगा। बता दें कि पिछले साल यूएई ओर ओमान में विश्व कप हुआ था। जिसे ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। उसने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था। टी-20 वर्ल्डकप 2022 में भारत के मुकाबले •    भारत बनाम पाकिस्तान, 23 अक्टूबर (मेलबर्न) •    भारत बनाम ग्रुप ए रनर-अप, 27 अक्टूबर (सिडनी) •    भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 30 अक्टूबर (पर्थ) •   भारत बनाम बांग्लादेश, 2 नवंबर (एडिलेड) •    भारत बनाम ग्रुप बी विनर, 6 नवंबर (मेलबर्न)

भारत-पाक एक ही ग्रुप में

भारत और पाकिस्तान कोएक ही ग्रुप में रखा गया। सुपर-12 में भारत पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और दो क्वालीफायर के साथ ग्रुप-2 में रखा गया है। भारत पूरे टूर्नामेंट में कुल पांच 5 खेलेगा। पहला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ, दूसरा 27 अक्बटूर को ग्रुप-ए की रनर अप के साथ, तीसरा 30 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ। टीम इंडिया का चौथा मैच 2 नवंबर बांग्लादेश और 5वां 6 नवंबर को ग्रुप बी की विनर के साथ होगा।

पाक ने भारत को हराया था

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 का पहला मैच पाकिस्तान के साथ खेला था। लेकिन टीम इंडिया वो मुकाबला 10 विकेट से हार गई थी। ऐसा पहली बार हुआ था कि किसी विश्व कप (टी-20, 50 ओवर) टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान से कोई मैच गंवाया हो।