भारत में 3.47 लाख नए कोरोना मरीज मिले, 703 की मौत, जानें सक्रिय केस की संख्या
नई दिल्ली। देश में कोरोना केस में लगातार बढ़ोतरी जारी है। पिछले दो दिन से नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में आज कोविड-19 के 3 लाख 47 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं, जबकि 703 लोगों की मौत हुई है।
देश में कोरोना के नए रूप ओमीक्रोन (Corona New Variant Omicron) से संक्रमित मरीजों की संख्या 9 हजार से ज्यादा हो गई है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में 3,47,254 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। कल के मुकाबले नए मरीजों की संख्या 29,722 ज्यादा है।
यह भी पढ़े- टी20 विश्व कप 2022 का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाक मैच
इस दौरान 2,51,777 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या 20 लाख 18 हजार 825 है। देश में कोरोना से संक्रमण दर 17.94 फीसदी है।
ओमिक्रोन के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में ओमीक्रोन के 9,692 मरीज हैं। कल के मुकाबले ओमीक्रोन के मरीज 4.36 फीसदी बढ़ गए हैं।
यह भी पढ़े- 10वीं-12वीं का पाठ्यक्रम सामग्री यूट्यूब पर अपलोड, इस चैनल पर देखें…
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,35,912 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 71,15,38,938 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
भारत में सक्रिय मामले: 20,18,825
कुल रिकवरी: 3,60,58,806
कुल मौतें: 4,88,396
कुल वैक्सीनेशन: 1,60,43,70,484
ओमिक्रोन के कुल मामले: 9,692
यह भी पढ़े- सरपंच चुनाव : चुनावी शराब पीने से एक की मौत, एक गंभीर