सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा, अब कोरोना पॉजिटिव दे सकेंगे परीक्षा, जारी किया हेल्पलाइऩ नंबर
रायपुर। प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती की जा रही है। कुल 200 महिला कर्मियों की भर्ती होनी है। इसके परीक्षा 23 जनवरी को होगी। इधर, राज्य में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, ऐसे मे अभ्यर्थियों को इससे बचाने व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने प्रयास तेज की है। परीक्षा के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। इस बीच कोरोना संक्रमित आवेदक को भी परीक्षा देने की अनुमति दी गई है। वहीं किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
यह भी पढ़े- सरपंच चुनाव : चुनावी शराब पीने से एक की मौत, एक गंभीर
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
व्यापमं की ओर से बताया गया कि संक्रमित अभ्यर्थी भी परीक्षा दें सकेंगे। इसके लिए 1 दिन पूर्व जिला नोडल अधिकारी या जिला समन्वयक को सूचना देनी होगी। सूचना के आधार पर अलग से व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए 16 जिलों की 140 केंद्र बनाए गए हैं।
यह भी पढ़े- टी20 विश्व कप 2022 का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाक मैच
व्यापमं की ओर से कहा गया है कि परीक्षा के लिए जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कई परीक्षा केंद्र शहरी सीमा से काफी दूर है। ऐसे में परीक्षार्थियों के लिए बेहतर होगा कि वे परीक्षा से 1 दिन पहले ही अपने परीक्षा केंद्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति परिचित हो जाए।
यह भी पढ़े- 10वीं-12वीं का पाठ्यक्रम सामग्री यूट्यूब पर अपलोड, इस चैनल पर देखें…