युवा इरादों पर भरोसा : ग्राम पंचायत आन्दु के ग्रामीणों ने दिखाई समझदारी, पत्रकार संजय जोशी को बनाया सरपंच
बेमेतरा। नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत आन्दु के ग्रामीणों ने बड़ी समझदारी दिखाई है। इस बार ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी पत्रकार के हाथों सौंपी है। संजय कुमार जोशी को भारी मतों से जिता कर सरपंच बनाया है। जिसकी चर्चा आस-पास के पंचायतों में है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
पत्रकार संजय कुमार जोशी की शुरुआती शिक्षा ग्राम आन्दु में हुई। आगे की पढ़ाई करने उन्हें शहर जाना पड़ा। राजधानी रायपुर के कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की पढ़ाई की। इसके बाद वे रायपुर के प्रतिष्ठित दैनिक समाचार हरिभूमि में लंबे समय तक रिपोर्टिंग की। लेकिन इस दौरान उनके मन में गांव के विकास के लिए कुछ करने की सोच थी।
उसी ग्राम विकास की सोच को साकार करने संजय इस बार पंचायत चुनाव में पर्चा दाखिला किया। उसे विश्वास था कि गांव वाले शिक्षित युवक पर जरूर भरोसा जताएंगे और जताया भी।
ग्राम पंचायत आन्दु के दो आश्रित ग्राम बिरमपुर, घठोली है। यहां 20 जनवरी को उप चुनाव हुआ। इसमें कुल 899 मत पड़े, जिसमें संजय को 477 वोट मिले। ग्राम आन्दु में 219, बिरमपुर में 105 व घठोली में 153 वोट प्राप्त हुए।
इससे पहले संजय के पिता श्री अश्वनी कुमार जोशी सरपंच थे। उनके आकस्मिक निधन से रिक्त हुए पद पर उपचुनाव किया गया। जिसमें प्रचंड जीत हासिल की।
सरपंच निर्वाचित होने पर संजय ने पंचायत के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अपने पिता के दिखाए विकास के मार्ग पर पंचायत को आगे बढ़ाएंगे। साथ ही आदर्श ग्राम पंचायत का सपना साकार करने का भरोसा भी दिलाया।
चुनाव में समस्त पंचायतवासियों समेत उपसरपंच सुधराम साहू पटेल नंदलाल यादव, पटेल जानुराम साहू, हेमप्रसाद जोशी, लालदास जोशी, पंच शिव कुमार साहू, पंच मनोज डेहरे, प्रदीप मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, मनहरण साहू, रामजी साहू, बाबूराम, कोमल साहू, विशंभर साहू, तेजराम का सहयोग रहा। वहीं जिला पंचायत सदस्य प्रज्ञा सौरभ निर्वाणी का भी सहयोग रहा।
यह भी पढ़े- टी20 विश्व कप 2022 का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाक मैच
बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 65 लाख का सोना जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान!
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun