दर्दनाक घटना : तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर कोरबा। सड़क हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। बड़ा हादसा कटघोरा क्षेत्र में हुआ है। चारों एक कार्यक्रम से रात को घर लौट रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार 4 दोस्त सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान भारी वाहन ने एक का सिर कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में चारों की मौत हो गई। भाटापारा के चिर्रा निवासी अजय कंवर (38) रोहित (19), जयदीप कंवर (30) और रामगोपाल कंवर (29) चारों ग्राम पतरापाली में एक भोज कार्यक्रम में शामिल होकर एक ही बाइक पर लौट रहे थे। कटघोरा क्षेत्र के गांव जेन्जरा गांव के पास पहुंचे थे कि सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान कोई भारी वाहन उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। इस घटना में अजय, रोहित, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जयदीप ने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।