IND vs SA : टीम इंडिया ने दिया 288 रन का लक्ष्य, अब बॉलर को करना होगा कमाल
स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 288 रन का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 1 ओवर में बिना विकेट खोए 7 रन बनाए हैं। यानेमन मलान और क्विंटन डिकॉ़क क्रीज पर हैं।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 287 रन बनाए। ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 85 और कप्तान केएल राहुल ने 55 रन बनाए। शार्दूल ठाकुर ने नाबाद 40 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से तबरेज शम्सी ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। सिसांदा मलागा, मार्करम, केशव महाराज और एंडिले फेलुकवायो ने 1-1 विकेट लिया।
पावरप्ले में अच्छी शुरुआत के बाद भारत ने दो विकेट जल्दी गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान राहुल ने पंत के साथ मिलकर पारी को संभाला और भारत का स्कोर 179 रन तक ले गए। इसके बाद फिर भारत के विकेट गुच्छे में गिरे और पिछले मैच की तरह मध्यक्रम लड़खड़ा गया।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
अंत में अश्विन और शार्दुल ठाकुर ने अच्छी साझेदारी कर भारत का स्कोर 300 के करीब पहुंचाया। अश्विन और शार्दुल ने 7वें विकेट के लिए 38 गेंद में 48 रन जोड़े।
इस सीरीज में 1-1 की बराबरी करने के लिए भारत को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। अगर टीम इंडिया यह मैच हार जाती है तो टेस्ट के बाद वनडे सीरीज भी गंवा देगी।
ऋषभ पंत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 85 रनों की पारी खेली। ऋषभ पंत ने अपनी पारी में 71 बॉल खेलीं, इस दौरान उन्होंने 10 चौके मारे और दो छक्के भी जड़े। ऋषभ पंत का स्ट्राइक रेट 119 से ज्यादा का रहा। ऋषभ पंत ने केएल राहुल के साथ मिलकर 115 रनों की साझेदारी की।