पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय की परीक्षा पर बैठक, टाइम और आनलाइन परीक्षा पर लिया फैसला
रायपुर। प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इसे देखते हुए रविशंकर विश्वविद्यालय ने इस बार भी ऑनलाइन परीक्षा कराने का फैसला लिया है। इस बार परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए न्यूनतम उपस्थिति की आवश्यकता नहीं होगी। यह फैसला विश्वविद्यालय में आयोजित स्थायी समिति की बैठक मेें ली गई।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
शुक्रवार को सेमेस्टर पद्धति की परीक्षा आयोजन किए जाने के संबंध में रविशंकर विवि में बैठक की गई। इसमें शिक्षा गुणवत्ता तथा प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए सेमेस्टर परीक्षा दिसंबर 2021-जनवरी 2022 के आयोजन, मूल्यांकन एवं परिणाम पद्धति पर चर्चा की गई। मूल्यांकन पद्धति में निम्नानुसार प्रावधान लागू किया गया जिसके आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।
विवि की ओर से जारी पहले टाइम टेबल के अनुसार, फर्स्ट सेेमेस्टर की परीक्षा 25 जनवरी से शुरू होने वाली थी और 11 फरवरी से थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा होनी थी।
इस क्रम को विश्वविद्यालय ने बदल दिया है और अब 25 जनवरी से थर्ड सेमेंस्टर और 11 फरवरी से फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा होगी। इसके साथ में एक बदलाव कर दिया गया है। सुबह सात से 10 तक होने वाली परीक्षा अब सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक होगी।