बारशि की चेतावनी : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में 22,23 और 24 को होगी बारिश

बारशि की चेतावनी : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में 22, 23 और 24 को होगी बारिश रायपुर। मौसम विभाग ने प्रदेश कुछ भागों में बारिश की आशंका जताई है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 22 जनवरी की शाम एवं रात्रि में सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने यहां गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में 23 जनवरी को भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और एक-दो स्थानों में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तर में स्थित जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है। दुर्ग और रायपुर संभाग के शेष भाग और बस्तर संभाग के उत्तर भाग में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ सकते हैं। यह भी पढ़े- टी20 विश्व कप 2022 का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाक मैच सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में तथा बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में 24 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उससे दक्षिण पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है। इसके कारण प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गरम हवा आ रही है। इसके कारण छत्तीसगढ़ राज्य में 22 जनवरी से 23 जनवरी न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी भाग में 22 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। शेष भागों में कुछ बादल रहने की संभावना है। बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 65 लाख का सोना जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान! छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun