ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अवसर, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, जानिए प्रक्रिया
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अवसर, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, जानिए प्रक्रिया
रायपुर। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवकों के लिए सुनहरा अवसर है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमेटेड सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। इसके लिए रायपुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र और मारुति कंपनी मिलकर एक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन कर रहे हैं।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
प्लेसमेंट की यह प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसमें शामिल होकर युवा मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड से जुड़कर सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। कोर्स पूरा होने के बाद उन्हें कंपनी में ही जॉब दी जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन
सर्टिफिकेट कोर्स और जॉब के लिए 18 से 20 साल के युवक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदकों के पास 10वीं की परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ मार्कशीट होनी जरूरी है।
प्रशिक्षण के दौरान मानदेय
चयनित होने वाले युवकों को मारुति सुजुकी मोटर्स इंडिया लिमिटेड के गुजरात और गुरुग्राम स्थित प्लांट में 2 साल के सर्टिफिकेट कोर्स करवाए जाएंगे।
रोजगार कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस कोर्स को करने के दौरान आवेदक को 13 हजार 28 रुपए हर माह मानदेय दिया जाएगा। 50 हजार का मेडिकल और 12 लाख रुपए के आस पास एक्सीडेंट इंश्योरेंस किया जाएगा।
टी20 विश्व कप 2022 का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाक मैच
अन्य सुविधाएं
कंपनी में सुबह का नाश्ता और दोपहर का खाना भी निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इतना ही नहीं अगर कैंडिडेट सिलेक्शन के बाद 100 परसेंट अटेंडेंस रखते हैं तो उनकी उपस्थिति पर 800 रुपए हर महीने अटेंडेंस बोनस और हर सेमेस्टर में तीन अवकाश से कम होने पर 2400 और कोर्स खत्म होने पर 24 अवकाश से कम होने पर 7200 अतिरिक्त सेमेस्टर बोनस भी दिया जाएगा।
कैसे करे आवेदन
इस प्रशिक्षण और जॉब के लिए गूगल लिंक shorturl.at/bqzk8 पर जाए, इसके बाद आवेदन करे। अधिक जानकारी के लिए रायपर रोजगार कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। हर महीने 1 से 10 तारीख के बीच कोर्स की बैच शुरू की जाएगी।
छत्तीसगढ़ में कोरोना : 5 हजार से ज्यादा केस मिले, सक्रिया केस 30 हजार के पार
IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान!
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun