भारत में कोरोना : एक दिन में 3 लाख 37 नए केस मिले, ओमिक्रोन संक्रमित 10 हजार के पार

भारत में कोरोना : एक दिन में 3 लाख 37 नए केस मिले, ओमिक्रोन संक्रमित 10 हजार के पार नई दिल्ली। भारत में पिछले एक दिन में कोरोना के 3 लाख 37 हजार 704 नए केस की पहचान की गई। गुरुवार की तुलना में यह आंकड़ा 9,550 कम है। जबकि 488 मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान 2,42,676 मरीज रिकवर भी हुए। इस तरह अब तक कोविड-19 को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 3.63 करोड़ से ज्यादा हो गई है। फिलहाल रिकवरी रेट 93.31% है।  (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस समय कोरोना के 21,13,365 मरीजों का इलाज जारी है। एक्टिव केस की दर 5.43% है। वहीं,  संक्रओमिक्रोनमितों की संख्या बढ़कर 10,050 हो गई है। गुरुवार की तुलना में इसमें 3.69% की बढ़ोतरी हुई है।

  •  कोरोना के सक्रिय मामले: 21,13,365
  • कुल रिकवरी: 3,63,01,482
  • कुल मौतें: 4,88,884
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,61,16,60,078
  • ओमिक्रोन के कुल मामले: 10,050
डेली पॉजिटिविटी रेट 17.22% हुआ डेली पॉजिटिविटी रेट 17.22% है। वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट 16.65% है। देश भर में कोरोना टेस्टिंग जोर-शोर से जारी है। बीते दिन 19,60,954 टेस्ट किए गए। इस तरह अब तक 71.34 करोड़ से ज्यादा कोविड-19 टेस्ट हो चुके हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ पूरे देश में वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। अब तक 161.16 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। टी20 विश्व कप 2022 का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाक मैच केंद्र ने 160.58 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज मुहैया कराई केंद्र सरकार ने बताया है कि अब तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 160.58 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज मुहैया कराई जा चुकी है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास फिलहाल 12.79 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज मौजूद हैं।  IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान! छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun