20 मंजिला इमारत में भीषण आग, 7 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

20 मंजिला इमारत में भीषण आग, 7 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल मुंबई। मुंबई में शनिवार सुबह तारदेव इलाके में भाटिया अस्पताल के पास एक इमारत में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि जिस इमारत में आग लगी वह 20 मंजिला कमला बिल्डिंग है। इस आग की घटना में अब तक 7 लोगों की मौत की सूचना है। वहीं 28 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से 3 लोगों की हालत गंभीर है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) सीएफओ मुंबई हेमंत परब ने बताया कि अब तक 28 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग में अग्निशमन की व्यवस्था है, लेकिन आग के कारण का पता अभी तक नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि इमारत में धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में ज्यादा समस्या हो रही है।  मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इमरात के आसपास धुएं के कारण सांस लेना मुश्किल हो रहा है। छह बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 

18वीं मंजिल में आग

20 मंजिला इमरात की 18वीं मंजिल पर आग लगने की घटना हुई। अधिकारियों के मुताबिक, आग सुबह करीब सात बजे लगी। इसके बाद आग को काबू करने के लिए 13 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दो से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अधिकारियों ने बताया कि इमारत में लेवल थ्री की आग लगी थी। आग बुझने के बाद भी वहां पर लोगों के फंसे होने की सूचना मिल रही है। जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि इमारत के पास पांच एंबुलेंस को तैनात किया गया है। छत्तीसगढ़ में कोरोना : 5 हजार से ज्यादा केस मिले, सक्रिया केस 30 हजार के पार IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान! छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun