धान खरीदी की तारीख बढ़ी, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा
धान खरीदी की तारीख बढ़ी, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा
रायपुर। प्रदेश में धान खरीदी की तारीख बढ़ाई गई है। मुख्यमंत्री ने आज इसकी घोषणा की है। धान खरीदी की तारीख एक सप्ताह बढ़ाई गई है। इसकी अंतिम तारीख पहले 31 जनवरी तक निर्धारित की गई थी। अब बढ़ोतरी के बाद 7 फरवरी तक केंद्रों में धान खरीदी होगी।
घोषणा करने के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, किसानों को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। ये निर्णय किसानों के हित में लिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री के इस निर्णय से किसानों में खुशी का माहौल है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
बता दें कि प्रदेश में जनवरी महीने मे कई दिनों तक लगातार बारिश हुई। जिसके चलते धान खरीदी प्रभावित हुई। कई किसान धान बेच नहीं पाए। खलिहान में ही धान खराब हो गया। ऐसे मे किसानों की चिंता बढ़ गई थी। पिछले साल खरीदी की समय सीमा खत्म होने के बाद कई किसान धान नहीं बेच पाये थे। जिसके चलते इस साल किसान तारीख बढ़ाने की मांग कर रहे थे। जो अब 7 दिन बढ़ाने की घोषणा की गई। इससे निश्चित तौर पर किसानों को राहत मिलेगी।
सीएम बघेल ने किया ट्वीट
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस फैसले के बाद ट्वीट किया। उन्होंंने लिखा कि सभी किसान भाइयों को बताना चाहता हूं कि धान खरीदी की तारीख अब 31 जनवरी 2022 से एक सप्ताह आगे बढ़ा दी गई है। आपको चिंता करे की कोई जरूरत नहीं है। वादा किया है तो निभाएंगे।
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1484809562666328064?t=Ma1GWZhTNDeinS-fLVH_sg&s=19
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में बैठक आयोजित की। इस बैठक में खाद्य विभाग के कार्यों और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समीक्षा की गई।
इसके साथ ही कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़े महिला समूहों और गौठान समितियों को 4 करोड़ 21 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की, जिसमें 01 जनवरी से 15 जनवरी 2022 तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर के एवज में 2 करोड़ 76 लाख रूपए का भुगतान तथा गौठान समितियों को 87 लाख और महिला समूहों को 58 लाख रूपए की लाभांश राशि शामिल है।
बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा, सहकारिता विभाग के विशेष सचिव हिमशिखर गुप्ता, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक निरंजन दास भी उपस्थित थे।
IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान!
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun