कोरोना वैक्सीन लगाने के नियम में बदलाव, केंद्र सरकार ने राज्यों को लिखी चिट्ठी
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने तेजी से लोगों को वैक्सीन लगाय जा रहा है। अब बुजुर्गों और बच्चों को भी वैक्सीन लगाया जा रहा है। लेकिन केंद्र सरकार ने शुक्रवार को वैक्सीन लगाने के नियमों में बदलाव किया है। अब कोरोना संक्रमित पाए जाने के 3 महीने बाद ही व्यक्ति को कोरोना का टीका लगाया जा सकेगा। यह नियम कोरोना वैक्सीन की पहली-दूसरी और एहतियाती खुराक पर भी लागू होगा।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विकास शील ने अपने पत्र में लिखा है कि अगर किसी व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आती है तो उसे कोरोना का टीका रिपोर्ट निगेटिव आने के तीन महीने बाद ही दिया जाए। यह नियम एहतियाती खुराक पर भी लागू होगा।
यह भी पढ़े- धान खरीदी की तारीख बढ़ी, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा
केंद्र ने अपने पत्र में कहा है कि नियमों में वैज्ञानिक निष्कर्षों के आधार बदलाव किया गया है। दअरसल, तीन जनवरी से 15 से 18 साल तक के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन की मंजूरी दे दी गई थी।
रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर, मंथली टिकट सुविधा पर निकला आदेश, देखिए
वहीं बुजुर्गों व फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए भी 10 जनवरी से एहतियाती खुराक शुरू की गई थी। इसी को लेकर नियमों में बदलाव किया गया है।
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अवसर, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, जानिए प्रक्रिया
IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान!
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun