नक्सली बौखलाहट में : एक गोपनीय सैनिक की हत्या, बार्डर पर वाहनों को किया आग के हवाले

नक्सली बौखलाहट में : एक गोपनीय सैनिक की हत्या, बार्डर पर वाहनों को किया आग के हवाले कांकेर। जिले के पखांजूर सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से बड़ी खबर है। यहां नक्सलियों ने दर्जनों गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। वहीं बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक गोपनीय सैनिक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद गोपनीय सैनिक का शव गंगालूर सड़क पर सीआरपीएफ कैंप के पास फेंक दिया है। शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) बताया जा रहा है कि शुक्रवार-शनिवार की रात 10 से ज्यादा माओवादियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इसकी पुष्टि एसपी कमलोचन कश्यप ने की है। मामला बीजापुर थाना क्षेत्र का है। इधर, नक्सलियों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण में लगी दर्जन भर गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। यह भी पढ़े- धान खरीदी की तारीख बढ़ी, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा बता दें कि PMGSY के तहत ग्राम इरपनार-पेंडूगा में सड़क निर्माण का काम चल रहा है, जिसका नक्सलियों ने विरोध करते हुए सभी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। राहत की बात है कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। इन वाहनों में 9 ट्रैक्टर, दो जेसीबी और एक ग्रेडर शामिल है। ये पूरा मामला धोड़राज थाना क्षेत्र का है। नक्सलियों ने घटनास्थल पर पोस्टर और बैनर भी छोड़ा है, जिसमे निर्माण कार्यों का विरोध किया गया है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अवसर, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, जानिए प्रक्रिया IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान! छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun