घर में घुस देसी कट्टा से महिला को मारी गोली, परिजन गए थे बाहर
कबीरधाम। जिले में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रात के वक्त घर में महिला अकेली थी। तभी किसी ने उसे गोली मार दी। परिजनों को खून से लथपथ लाश मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को देशी कट्टा मिला है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के सनकपाट इलाके की है।
यह भी पढ़े- धान खरीदी की तारीख बढ़ी, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
शुक्रवार की रात सरिता काठले (30 वर्ष) अपने घर पर अकेली थी। घर के अन्य सदस्य जब रात में लौटे तो महिला की लाश कमरे में पड़ी हुई थी। पेट से काफी खून बह रहा था, जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। महिला को गोली किसने मारी और इस घटना की वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है।
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अवसर, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, जानिए प्रक्रिया
IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान!
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun