IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज में बदलाव, अब दो मैदान में खेले जाएंगे मैच

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज में बदलाव, अब दो मैदान में खेले जाएंगे मैच स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोरोना महामारी के कारण बड़ा फैसला किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। शनिवार (22 जनवरी) को इस बात की जानकारी दी है। नए कार्यक्रम के मुताबिक, वनडे सीरीज के सभी मैच गुजरात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम और टी20 सीरीज के सभी मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाएंगे। वनडे और टी20 सीरीज में तीन-तीन मैच होंगे। यह भी पढ़े- धान खरीदी की तारीख बढ़ी, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार, वनडे और टी20 सीरीज के कुल 6 मैच अलग-अलग मैदानों पर आयोजित होने वाले थे। बीसीसीआई ने मजबूत बायो-बबल को बनाने के लिए इसमें बदलाव किया है। इससे खिलाड़ियों के साथ-साथ मैच अधिकारियों, प्रसारकों और अन्य हितधारकों की सुरक्षा पुख्ता होगी। सीरीज का कार्यक्रम

तारीख दिन मैच जगह
छह फरवरी रविवार पहला वनडे अहमदाबाद
नौ फरवरी बुधवार दूसरा वनडे अहमदाबाद
11 फरवरी शुक्रवार तीसरा वनडे अहमदाबाद
16 फरवरी बुधवार पहला टी20 कोलकाता
18 फरवरी शुक्रवार दूसरा टी20 कोलकाता
20 फरवरी रविवार तीसरा टी20 कोलकाता
क्या रोहित शर्मा की होगी वापसी? भारतीय टीम के नए वनडे और टी20 कप्तान रोहित शर्मा अनफिट होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह वनडे सीरीज में केएल राहुल  कप्तानी कर रहे हैं। टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से पीछे है। रोहित वापसी करने के साथ-साथ भारतीय टीम को जीत की पटरी पर लाना चाहेंगे। इस विस्फोटक ओपनर वापसी करीब-करीब तय है। अगर पूर्व कप्तान विराट कोहली किसी कारण सीरीज से नहीं हटते हैं तो पहली बार रोहित की कप्तानी में खेलेंगे। वनडे का रिकॉर्ड टीम इंडिया अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 वनडे सीरीज खेली है। इनमें 13 में उसी जीत मिली है और आठ सीरीज में हार। भारतीय टीम साल 2002 के बाद से अपने घरेलू मैदान पर विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं हारी है।  ओवरऑल रिकॉर्ड देखें तो 2006 में पिछली बार वेस्टइंडीज के दौरे पर सीरीज हारी थी। 2006 के बाद से टीम इंडिया विंडीज को लगातार 10 सीरीज हराने में सफल रही है। रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में इस क्रम को आगे बढ़ाना चाहेंगे। टी20 में दोनों टीम बराबर दोनों टीमों के बीच अब तक छह टी20 सीरीज खेली जा चुकी है। भारतीय टीम चार और वेस्टइंडीज की टीम दो सीरीज जीतने में सफल रही है। अपने घरेलू मैदान पर टीम इंडिया दो बार विंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेली है और दोनों बार उसे सफलता हासिल हुई है। वेस्टइंडीज में हुई चार सीरीज में टीम इंडिया को दो में जीत और दो सीरीज में हार मिली है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अवसर, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, जानिए प्रक्रिया IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान! छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun