रायपुर में छाये काले बादल, सुबह हुई हल्की बारिश, कई जिले में बारिश की चेतावनी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव हुआ है। रविवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। रायपुर में रूक-रूक रिमझिम बारिश हो रही है। है। मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही ये आशंका जताई थी।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बारिश और बादल के चलते एक ओर अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। सके साथ ही सोमवार 24 जनवरी को भी सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में बारिश के आसार है।
यह भी पढ़े- धान खरीदी की तारीख बढ़ी, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रविवार 23 जनवरी को प्रदेश के सरगुजा और बिलासपुर संभाग के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिरेंगे। साथ ही दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तरी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी। दूसरी ओर शनिवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा।
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अवसर, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, जानिए प्रक्रिया
रायपुर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.3 बलरामपुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अभी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक निम्न दाब का क्षेत्र बना है। साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 1.5 किमी ऊंचाई तक है। साथ ही प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गर्म हवा आ रही है। इसके चलते ही हवा का सम्मिलन क्षेत्र भी बन रहा है। उन्होंने कहा कि इसके चलते ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के आसार है।
IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान!
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun