धार्मिक उन्माद भड़काने के आरोप में केस दर्ज, सोशल मीडिया में पोस्ट किया था वीडियो
कोरबा। धार्मिक उन्माद भड़काने के आरोप में व्यापारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है। आरोप है कि व्यापारी ने लोगों को एकत्र कर हिंदू राष्ट्र बनाने और हिंदुओं को ही अपने प्रतिष्ठानों व घरों में काम देने की शपथ दिलाई है। इसके लिए अग्नि को साक्षी मानकर शपथ ली गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने व्यापारी सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज की है।
यह भी पढ़े- धान खरीदी की तारीख बढ़ी, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
सोशल मीडिया ट्वीटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में रात के समय कुछ लोग आग जलाकर गोला बनाए खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें एक व्यक्ति स्पीकर के माध्यम से लोगों को भारत को कट्टर हिंदू राष्ट्र बनाने, हिंदुओं को हर तरह से सामाजिक, आर्थिक मदद करने और उनको ही काम देने की शपथ दिला रहा था। वीडियो के अंत में लोग जय श्रीराम के नारे लगाते हुए भी दिखाई दे रहे थे।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की गई। जांच के दौरान पता चला कि मामला बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का था। यहां रहने वाला व्यापारी प्रमोद अग्रवाल, हिंदू संगठन हिंदू सुरक्षा सेना से जुड़ा हुआ है। उसने और अन्य लोगों ने एकत्रित होकर धार्मिक सौहार्द्र बिगाडने वाली भाषा शैली का प्रयोग किया है। थाना कोतवाली में आरोपी प्रमोद अग्रवाल सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान!
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun