IND vs SA : भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग का लिया फैसला, टीम में किये 4 बदलाव, 1 विकेट गिरा

IND vs SA : भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग का लिया फैसला, टीम में किये 4 बदलाव, 1 विकेट गिरा स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज आखिरी वनडे मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीत कर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। भारत ने प्लेइंग-XI में चार बदलाव किए हैं। टीम में आर अश्विन, शार्दूल ठाकुर, वेंकटेश अय्यर और भुवनेश्वर कुमार की जगह सूर्यकुमार यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, जयंत यादव और दीपर चाहर को मौका मिला है। यह भी पढ़े- धान खरीदी की तारीख बढ़ी, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) भारत को शुरुआत में सफलता मिली है। दीपक ने पहला विकेट गिराया। दक्षिण अफ्रीका ने तीन ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 13 रन बना लिये हैं। अफ्रीका में टीम इंडिया टेस्ट सीरीज पहले ही हार चुकी है। वहीं पहले दोनों वनडे हारकर वनडे सीरीज भी उसके हाथ से निकल गई है। ऐसे में भारतीय टीम तीसरे मैच में केवल अपना सम्मान बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहले वनडे में अफ्रीका ने भारत को 31 रन से हराया था और दूसरे वनडे में भारत को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम  केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, जयंत यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल। दक्षिण अफ्रीका टीम  यानेमन मालन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेंबा बाउमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रैसी वान डेर डूसेन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, ड्वेन प्रिटोरियस, लुंगी एनगिडी, सिसांडा मगला। IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान! छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun