छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा कोरोना, लॉकडाउन पर मंत्री रविंद्र चौबे ने दिया बयान
रायपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद लॉकडाउन लगाए जाने की चर्चा होने लगी है। अब इस पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा।
यह भी पढ़े- धान खरीदी की तारीख बढ़ी, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि सरकार संक्रमण से निपटने के लिए तमाम इंतजाम कर रही है। फिलहाल लॉकडाउन की कोई संभावना नहीं है।
वहीं बड़े स्तर पर हुए अधिकारियों के तबादले पर भाजपा ने सवाल उठाया है। इस मंत्री ने कहा कि तबादला सामान्य और विभागीय प्रक्रिया है। भाजपा मुद्दाविहीन हैं इसलिए निराधार टिप्पणी कर रहे हैं।
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक, शनिवार को 5661 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिले थे। 5225 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए थे। वहीं संक्रमण से 11 लोगों की मौत हुई। इस वक्त प्रदेश में 31181 सक्रिय मरीज है।
IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान!
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun