तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत, एक गंभीर

तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत, एक गंभीर कांकेर। जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। एक दोस्त गंभीर रूप से घायल है। हादसा बांदे थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक मोड़ पर पेड़ से जा टकराई। यह भी पढ़े- धान खरीदी की तारीख बढ़ी, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) बेलगाल गांव निवासी मनेश पवार (23), हेमलाल पवार (23) और प्रतापपुर निवासी राहुल बघेल (22) तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। और एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देर रात बांदे बस्ती जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे वे कार्यक्रम स्थल से करीब 3 किमी पहले पखांजूर-बांधे मार्ग, बिजली ऑफिस के पास पहुंचे थे कि मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई। धार्मिक उन्माद भड़काने के आरोप में केस दर्ज, सोशल मीडिया में पोस्ट किया था वीडियो हादसे के बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन हेमलाल पवार की मौत हो चुकी थी। वहीं बाकी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देख धमतरी रेफर कर दिया गया। इस दौरान रास्ते में धमतरी से करीब 10 किमी पहले ही राहुल बघेल ने भी दम तोड़ दिया। मनेश पवार का उपचार अभी अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान! छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun