IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका आल आउट, क्विंटन डिकॉक ने जड़ा शतक

IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका आल आउट, क्विंटन डिकॉक ने जड़ा शतक स्पोर्ट्स डेस्क। दक्षिण अफ्रीका ने आज आखिरी वनडे मैच में 287 रन बनाए। 49.5 ओवर में पूरी टीम आल आउट हो गई। अफ्रीका की ओर क्विंटन डिकॉक ने 124, रासी वैन डर डुसेन ने 52 और डेविड मिलर ने 39 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो जबकि युजवेंद्र चहल ने एक विकेट लिया। कप्तान तेम्बा बावुमा और एंडिले फुलक्वायो रन आउट हुए। यह भी पढ़े- धान खरीदी की तारीख बढ़ी, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) डिकॉक ने वनडे क्रिकेट में 17वां और भारत के खिलाफ सिर्फ 16 पारियों में छठा शतक जमाया। डूसेन ने करियर की 10वीं फिफ्टी जमाई है। क्विंटन डिकॉक 130 गेंदों पर 124 रन बनाकर 36वें ओवर में जसप्रीत बुमराह का शिकार बने। उस समय टीम का स्कोर 214 रन था। अगले ओवर में युजवेंद्र चहल ने रेसी वान डेर डूसने (52) को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच करवाकर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। डिकॉक और डूसेन ने चौथे विकेट की साझेदारी में 144 रन जोड़े। एंडिले फेहलुकवायो (4) रन आउट हुए। साउथ अफ्रीका ने 14 रन बनाने में अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मिलर और ड्वेन प्रिटोरियस (20) ने 44 रनों की साझेदारी की। यह साझेदारी टूटने के बाद साउथ अफ्रीका की पारी बिखर गई। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज आखिरी वनडे मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीत कर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। भारत ने प्लेइंग-XI में चार बदलाव किए हैं। टीम में आर अश्विन, शार्दूल ठाकुर, वेंकटेश अय्यर और भुवनेश्वर कुमार की जगह सूर्यकुमार यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, जयंत यादव और दीपर चाहर को मौका मिला है। अफ्रीका में टीम इंडिया टेस्ट सीरीज पहले ही हार चुकी है। वहीं पहले दोनों वनडे हारकर वनडे सीरीज भी उसके हाथ से निकल गई है। ऐसे में भारतीय टीम तीसरे मैच में केवल अपना सम्मान बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहले वनडे में अफ्रीका ने भारत को 31 रन से हराया था और दूसरे वनडे में भारत को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम  केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, जयंत यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल। दक्षिण अफ्रीका टीम  यानेमन मालन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेंबा बाउमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रैसी वान डेर डूसेन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, ड्वेन प्रिटोरियस, लुंगी एनगिडी, सिसांडा मगला। IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान! छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun