IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में भी टीम इंडिया की शर्मनाक हार

IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में भी टीम इंडिया की शर्मनाक हार स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया रविवार को रोमांचक मुकाबले में हार गए। दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच 4 रन से हरा दिया। इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने वनडे सीरीज 3-0 से बुरी तरह से गंवा दिया। टीम इंडिया के सामने मैच जीतने के लिए 288 रन का लक्ष्य था, जिसके जवाब में टीम 283 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। हार के साथ ही भारतीय टीम वनडे सीरीज का एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी। अफ्रीका ने भारत के ऊपर 3-0 से क्लीन स्वीप किया। यह भी पढ़े- धान खरीदी की तारीख बढ़ी, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) सूर्यकुमार यादव हेलीकॉप्टर शॉट खेलने के प्रयास में 39 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। श्रेयस अय्यर 26 रन बनाकर विकेट दे बैठे। विराट कोहली 65 रन पर पवेलियन लौट गए। शिखर धवन 61 रन बनाकर एंडिले फेहलुकवलायो की गेंद पर क्विंटन डिकॉक को कैच लपकाया। ऋषभ पंत बिना खाता खोले आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गए। पंत वनडे क्रिकेट में दूसरी बार गोल्डन डक (पारी की पहली गेंद) पर आउट हुए। इससे पहले 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वे अपनी पारी की पहली गेंद पर विकेट दे बैठे थे। सलामी बल्लेबाज कप्तान केएल राहुल 9 रन बनाकर लुंगी एनगिडी का शिकार बने। धवन ने 35वीं हाफ सेंचुरी बनाई। साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह उनका छठा अर्धशतक है। इस सीरीज में उन्होंने दूसरी बार 50 रन का स्कोर बनाया। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 49.5 ओवर में 287 रन के स्कोर पर सिमट गई। विकेटकीपर बैट्समैन क्विंटन डिकॉक ने 124 रन की शानदार पारी खेली। रेसी वान डेर डूसेन ने 52 रन बनाए। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट झटके। युजवेंद्र चहल और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट लिया। दो बल्लेबाजों को रन आउट किया। डिकॉक ने वनडे क्रिकेट में 17वां और भारत के खिलाफ सिर्फ 16 पारियों में छठा शतक जमाया। डूसेन ने करियर की 10वीं फिफ्टी जमाई है। क्विंटन डिकॉक 130 गेंदों पर 124 रन बनाकर 36वें ओवर में जसप्रीत बुमराह का शिकार बने। उस समय टीम का स्कोर 214 रन था। अगले ओवर में युजवेंद्र चहल ने रेसी वान डेर डूसने (52) को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच करवाकर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। डिकॉक और डूसेन ने चौथे विकेट की साझेदारी में 144 रन जोड़े। एंडिले फेहलुकवायो (4) रन आउट हुए। साउथ अफ्रीका ने 14 रन बनाने में अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मिलर और ड्वेन प्रिटोरियस (20) ने 44 रनों की साझेदारी की। यह साझेदारी टूटने के बाद साउथ अफ्रीका की पारी बिखर गई। लेकिन गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने क्लीन स्वीप कर दिया। IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान! छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun