भारत में कोरोना : 24 घंटे में 3.06 लाख मरीज मिले, 22.49 लाख सक्रिय केस

भारत में कोरोना : 24 घंटे में 3.06 लाख मरीज मिले, 22.49 लाख सक्रिय केस नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.06 लाख मरीज मिले हैं। यह रविवार की तुलना में करीब 27 हजार कम हैं। इससे पहले रविवार को कोरोना के 3.33 लाख केस सामने आए थे। यह भी पढ़े- धान खरीदी की तारीख बढ़ी, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,43,495 मरीज ठीक हुए हैं। इस दौरान 439 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है। वहीं अब कुल मौत की संख्या बढ़कर 4 लाख 89 हजार 848 है। IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में भी टीम इंडिया की शर्मनाक हार अब तक 3,68,04,145 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की बात करें तो देश में 22,49,335 सक्रिय मरीज  हैं। यह 5.69%. रिकवरी रेट 93.07% है। देश में कोरोना संक्रमण की दर बढ़ रही है। देश में डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 20.75 फीसद हो गई है। वहीं वीकली पॉजिटिविट रेट में भी इजाफा हुआ है। वीकली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 17.03 फीसद तक पहुंच गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) भारत में 24 घंटे के दौरान 14,74,753 लोगों ने टेस्‍ट करवाया है। अब तक देश में 71.69 करोड़ लोगों ने कोरोना की जांच करवा ली है। साथ ही राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्‍सीन की 162.26 करोड़ डोज दी जा चुकी है। IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान! छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun