IND vs SA : हार से केएल राहुल नाराज, बताई टीम इंडिया की कमजोरी

IND vs SA : हार से केएल राहुल नाराज, बताई टीम इंडिया की कमजोरी नई दिल्ली। वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को करारी शिकस्त दी है। तीन दिवसीय सीरीज में 3-0 से हरा दिया। सीरीज के अंतिम वनडे में भारत को 4 रन से करारी हार झेलनी पड़ी। टीम की कमान संभाल रहे केएल राहुल इस हार से बेहद निराश नजर आए। उन्होंने मैच के बाद टीम इंडिया की हार की वजहों पर चर्चा की। राहुल के नाम भी एक खराब रिकॉर्ड दर्ज हुआ और वह पहले भारतीय कप्तान बने, जिनके नेतृत्व में सीरीज के तीनों ही वनडे में टीम को हार झेलनी पड़ी। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) केएल राहुल ने मैच के बाद कहा कि ‘बिल्कुल स्पष्ट है कि हमने कहां गलती की। इससे मैं कोई दूर नहीं भाग रहा हूं। कई बार हमारा शॉट चयन खराब रहा। गेंद से भी हम लगातार सही क्षेत्रों में हिट नहीं कर पा रहे थे। हमने बीच-बीच में अच्छा खेल दिखाया लेकिन लंबे समय तक विपक्षी टीम पर दबाव नहीं बना पाए। जुनून और प्रयास के लिए खिलाड़ियों को दोष नहीं दे सकते। कौशल और स्थिति को समझने के मामले में- कभी-कभी हम गलत हो जाते हैं लेकिन ऐसा होता है।’ दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में भारत को 288 रन का लक्ष्य दिया लेकिन मेहमान टीम 283 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह 4 रन से मुकाबला हार गई। भारत के लिए शिखर धवन (61) और विराट कोहली (65) ने दूसरे विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी की। धवन 116 के टीम स्कोर पर आउट हुए। भारत का मध्यक्रम एक बार फिर लड़खड़ा गया। पंत (0) खाता भी नहीं खोल सके, श्रेयस अय्यर (26) और सूर्यकुमार यादव (39) भी जरूरत के वक्त जम नहीं पाए। दीपक चाहर (54) ने 34 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन उनके आउट होने के बाद अंतिम 2 बल्लेबाज 10 रन भी नहीं जोड़ पाए। राहुल ने दीपक चाहर की तारीफ की। कप्तान राहुल ने कहा कि ‘दीपक ने हमें मैच जीतने का मौका दिया। काफी बेहतरीन अंदाज में खेले और रोमांचक स्थिति में मैच पहुंचा दिया। बस निराशा है कि हम हारने वाले पक्ष के रूप में लौटेंगे। हमने खुद को एक वास्तविक मौका दिया, कुछ ऐसा जिससे हम सीख सकते हैं और बेहतर हो सकते हैं। हमारे पास टीम में कुछ नए लोग हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘वनडे सीरीज में हम कई बार वही गलतियां करते रहे हैं। यह विश्व कप के लिए हमारी यात्रा की शुरुआत है। हम वापस जा सकते हैं, कुछ मुश्किल पक्षों पर बातचीत कर सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका में बहुत अच्छा समय बीता है। हमने बहुत संघर्ष दिखाया है।’ दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को 124 रन मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। उन्होंने कहा, ‘पिच बिल्कुल सपाट नहीं थी। ऐसा विकेट था जहां आप कभी भी देर तक नहीं रुक सकते। सीरीज से पहले टीम में वापसी की और पार्ल में एक सप्ताह ट्रेनिंग की। पहले मैच में मैं बस कुछ लय खोजने की कोशिश कर रहा था। अब इस मुकाबले में भी खुद को बेहतर करने की कोशिश कर रहा था। फिर दूसरे वनडे में मेरी लय पाई। कुछ ‘डैडी’ वाले कर्तव्यों के लिए अभी घर लौटूंगा।’ IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान! Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun