साउथ की फिल्म क्यों हो रही हिट, कंगना रनौत ने बताई वजह
साउथ की फिल्म क्यों हो रही हिट, कंगना रनौत ने बताई वजह
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हमेशा अपने बिंदास बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती है। इस बार उन्होंने साउथ फिल्म को लेकर दिलचस्प बातें कही है। अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए बताया कि क्यों साउथ के सुपरस्टार्स और साउथ की फिल्में इतनी पॉपुलर होती जा रही हैं। क्यों साउथ की फिल्में बॉलीवुड पर भारी पड़ती जा रही हैं।
बीते दिनों साउथ की फिल्म 'पुष्पा' रणवीर सिंह की फिल्म '83' को पछाड़ दिया। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना पर्दे पर कमाल कर गई।
छत्तीसगढ़ में कोरोना, 11 की मौत, इन जिलों में ज्यादा मरीज, देखिए आंकड़े
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
साउथ फिल्म पॉपुलर होने की वजह
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर साउथ की फिल्म इंडस्ट्री और वहां के सुपरस्टार्स को एक खास सलाह भी दिया है। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'ऐसी कुछ वजहें जिनकी वजह से साउथ का कंटेंट और साउथ के सुपरस्टार्स बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रहे हैं। पहली वजह- वो भारतीय संस्कृति से बहुत गहरी तरह जुड़े हुए हैं।'
कंगना रनौत ने बताई ये वजहें
कंगना रनौत ने लिखा, 'दूसरी वजह- वो अपने परिवारों और रिश्तों से प्यार करते हैं। ये सांस्कृतिक है ना कि पश्चिमी सभ्यता से प्रेरित। उनका काम का प्रोफेश्नलिज्म और पैशन अतुलनीय है।'
कंगना रनौत बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म और बॉलीवुड के कई दिग्गज प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर्स से नाराज रही हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में साउथ को भी एक एडवाइज दी है।
कंगना रनौत ने लिखा, 'उन्हें बॉलीवुड को खुद को करप्ट नहीं करने देना चाहिए।'
फैंस को पुष्पा - द रूल का इंतजार
बता दें कि कंगना रनौत जे.जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में लीड रोल प्ले किया था। जहां तक साउथ की फिल्मों का सवाल है तो 'पुष्पा' के ब्लॉकबस्टर हिट होने के बाद अब फैंस को इस फिल्म के अगले पार्ट 'पुष्पा - द रूल' का इंतजार है।
फिल्म की कमाई
पुष्पा फिल्म ने चौथे हफ्ते में सोमवार तक 81.58 करोड़ का बिजनेस कर लिया। वहीं भारत में फिल्म ने 23 दिनों में 250.3 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। सिर्फ हिंदी वर्जन से फिल्म ने 81.58 करोड़ का कलेक्शन किया है। पुष्पा ने 23 दिन में वर्ल्डवाइड 326.6 करोड़ कमाए हैं। रीजनल सिनेमा के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि की तरह है। फिल्म की सक्सेस से ये बात तो साफ हो गई है कि दर्शक अब अच्छे कंटेंट का रुख कर रहे हैं।
5 भाषाओं में रिलीज
5 भाषाओं मलयालम, कन्नड़, तेलुगू, तमिल और हिंदी में हिट साबित हुई है। हिंदी पट्टी के दर्शक भी इस फिल्म को खूब एनज्वॉय कर रहे हैं। इसे तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जा चुका है।
फिल्म की कहानी
आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के सीमावर्ती जंगलों में मिलने वाले नायाब लाल चंदन की विदेशों में होने वाली तस्करी पर बनी फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ की कहानी एक ऐसे शख्स की कहानी है जो कुली का काम करते करते एक दिन नंबर वन का स्मगलर बन जाता है।
IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में भी टीम इंडिया की शर्मनाक हार
IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान!
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun