मां अनुष्का की गोद में दिखी Vamika, पिता विराट कोहली की अर्धशतक पर जताई खुशी

मां अनुष्का की गोद में दिखी Vamika, पिता विराट कोहली की अर्धशतक पर जताई खुशी स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका की तस्वीर अभी तक सामने नहीं आई थी। अब रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए अंतिम वनडे मैच में वामिका (Vamika) की तस्वीर मीडिया में दिखाई दी। कोहली ने जब अपना अर्धशतक पूरा किया, तब अनुष्का खुशी जताते हुए दिखी। उनके साथ बेटी वामिका की भी सुंदर झलक लोगों को देखने को मिली। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी वामिका (Vamika) को दुनिया की नजरों से बचा कर रखा था। लेकिन शायद इस बार वो वामिका को कैमरे से छिपा नहीं पाये।  मां अनुष्का की गोद में दिखी Vamika भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला चल रहा था। अनुष्का शर्मा स्टैंड्स में अपनी बेटी वामिका के साथ खड़ी थीं। अनुष्का अब तक हर मैच में वामिका की चेहरा छिपाती दिखीं। पर इस बार न चाहते हुए भी कैमरा वामिका तक जा पहुंचा। अनुष्का की गोद में वामिका पिंक ड्रेस पहने दिख रही हैं। वामिका की पहली झलक ने ट्विटर पर हल्ला मचा दिया।    अनुष्का और वामिका (Vamika) को लेकर लोग ट्विटर पर तरह-तहर के ट्वीट कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि अब कैमरामैन को लीगल नोटिस जायेगा, तो कोई वामिका को क्यूट बता रहा है। फिलहाल इस पर अनुष्का-विराट का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। जब आयेगा, तो आप तक उसकी भी अपडेट पहुंचा देंगे। अनुष्का-विराट ने कैमरामैन से की थी गुजारिश   अब तक विराट अनुष्का पैपराजी से यही गुजारिश करते आये हैं कि वामिका (Vamika) की तस्वीरें लीक न की जायें। पैपराजी ने विराट-अनुष्का की बात मानी भी। पर आखिर कैमरे से वामिका दूर रखा भी कब तक जा सकता था। इसलिए इस बार वामिका की पहली झलक सबको दिखी ही गई। तस्वीर धुंधली, लेकिन बहुत प्यारी है। IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में भी टीम इंडिया की शर्मनाक हार IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान! Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun