मकान में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, फंदे पर लटकी मिली लाश
भिलाई। दुर्ग जिले में एक दंपति ने फांसी लगा ली। घटना जिले के चरौदा क्षेत्र के जंजगिरी गांव का है। यहां एक पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। दोनों की लाश एक साथ फंदे पर लटकी मिली है। मृतक सुशील यादव, व पत्नी अनिता यादव की लाश घर में पंखे में फंदे पर लटकी थी।
छत्तीसगढ़ में कोरोना, 11 की मौत, इन जिलों में ज्यादा मरीज, देखिए आंकड़े
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
बताया जा रहा है कि दोनो किराए के मकान में रहते थे। घटना की सूचना मिलने पर भिलाई तीन पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस आत्महत्या का कारण तलाशने में जुटी है। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा करके पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भिजवा दिए।
डीएसपी विश्वास चंद्राकर ने मीडिया को बताया कि सुशील के पिता नागा यादव रेलवे से रिटायर्ड हैं। वह अपने बड़े बटे सुनील, उसकी पत्नी और मां के साथ रहते हैं। सुनील आर्मी में है और उसकी पत्नी माता पिता के साथ जंजगिरी में ही रहती है।
सुसाइड नोट के मुताबिक, सुशील आर्थिक तंगी से परेशान था। उसकी बड़े भाई और भाभी से नहीं बनती थी। इसके चलते माता-पिता ने भी सुशील और उसकी पत्नी सुनीता को घर से निकाल दिया था। इसके बाद से दोनों पास ही किराए का मकान लेकर रहते थे।
पुलिस के अनुसार, सुशील एसबीआई के एटीएम विंग में नौकरी करता था। दूसरे लॉकडाउन के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। आर्थिक तंगी के चलते पति-पत्नी में विवाद बढ़ने लगा था। रविवार रात पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।