छत्तीसगढ़ कोरोना, 19 की मौत, 4 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, देखें जिलेवार आंकड़े

छत्तीसगढ़ कोरोना, 19 की मौत, 4 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, देखें जिलेवार आंकड़े रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को मेडिकल बुलेटिन जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक, 4509 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई। 5406 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। जबकि 19 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। वहीं प्रदेश में अभी कुल 31074 सक्रिय मरीज है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) रायपुर मरीज और मौत के मामले में लगातार टॉप पर है। रायपुर में आज कोरोना की वजह से 4 लोगों की जान चली गई। दुर्ग में आज 710 मरीज और चार की मौत हो गई। राजनांदगांव में 337, बालोद 125, धमतरी में 129, बिलासपुर में 168, रायगढ़ में 197, कोरबा में 165, जांजगीर में 321, सरगुजा में 136 नए केस मिले। जांजगीर चांपा में 3 की मौत हुई।