शादी के एक दिन बाद दूल्हे की मौत, दुल्हन को लेकर लौट रहे थे, रास्ते में हुई सीने में दर्द, फिर
बालोद। शादी घर में अचानक ऐसी घटना हुई कि सबको झकझोर दिया। विदाई के बाद दुल्हन को लेकर घर लेकर लौट रहे दूल्हे की रास्ते में मौत हो गई। इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई है। दूल्हे के परिजनों व दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम लाटाबोड़ की है। मृतक दूल्हे का नाम छगनलाल साहू था।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
बालोद के लाटाबोड़ निवासी बंशीलाल साहू के एकलौते बेटे छगनलाल साहू (26 वर्ष) की शादी धमतरी के ग्राम कुर्रा के पदमलाल साहू के घर तय हुई थी। शनिवार को छगनलाल की बारात बड़े ही धूमधाम से धमतरी पहुंची थी।
यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में ’इलेक्ट्रिक व्हीकल’ पॉलिसी, लगेंगे अधिक चार्जिंग स्टेशन, कई छूट भी मिलेगी
शादी का कार्यक्रम होने के बाद दुल्हन को विदा किया गया, जिसके बाद दूल्हे के परिजन दुल्हन को लेकर अपने घर लौट रहे थे।
इसी बीच रास्ते में ही दूल्हे के सीने में अचानक तेज दर्द होने लगा। तबीयत बिगड़ती देख परिजनों ने तत्काल दूल्हें को अस्पताल ले गए। यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
लिंक क्लिक कर पढ़े- मां-बेटे और पोते की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, हादसे के बाद ड्राइवर फरार
बता दें कि मृतक छगनलाल साहू की बहन की भी साथ मे ही शादी थी। लड़के वाले रविवार को बारात लेकर छगनलाल के घर आने वाले थे, लेकिन इस बीच इस घटना ने सबको हिलाकर रख दिया। इस घटना के बाद दुल्हन को वापस उसके मायके भेज दिया गया।
IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में भी टीम इंडिया की शर्मनाक हार
IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान!
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun