महंगाई से रसोई का बजट बिगड़ा, सरसो तेल और रिफाइंड के दाम में तेजी
नई दिल्ली। खाने के तेल ने घर का बजट बिगाड़ दिया है। अब कुछ दिनों में कमी के बाद एक फिर कीमत बढ़ गई है। सरसों तेल और रिफाइंड सहित सभी तरह के तेल के रेट में तेजी आ गई है।
कितने महंगे हुए तेल
मोदी नैचुरल्स के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर अक्षय मोदी ने बताया कि पिछले 7-10 दिन में सभी तरह के Edible Oil की कीमतों में तेजी आई है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर Palm Oil और Soyabean Oil में 18-20 रुपये प्रति लीटर की गिरावट आई है। इस वजह से सरसों तेल सहित सभी तेल के दाम में औसतन 8-10 रुपये की तेजी आई है।
छत्तीसगढ़ कोरोना, 19 की मौत, 4 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, देखें जिलेवार आंकड़े
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
तेजी क्यों आई
सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEA) के प्रेसिडेंट अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि रेट में मौजूदा तेजी की वजह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में आई उछाल है। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया की सरकार घरेलू स्तर पर पाम ऑयल के Consumption पर जोर दे रही है।
यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में ’इलेक्ट्रिक व्हीकल’ पॉलिसी, लगेंगे अधिक चार्जिंग स्टेशन, कई छूट भी मिलेगी
रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां की सरकार ने पाम ऑयल के एक्सपोर्ट की अधिकतम सीमा तय कर दी है। इससे रेट में अंतर आया है। चतुर्वेदी के मुताबिक इस समय ब्राजील और अर्जेंटीना में भी खाद्य तेलों के प्रोडक्शन पर असर पड़ा है।
लिंक क्लिक कर पढ़े- मां-बेटे और पोते की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, हादसे के बाद ड्राइवर फरार
अक्षय ने भी कीमतों में तेजी के पीछे घरेलू कारण होने से इनकार किया. उन्होंने बताया कि मलेशिया में लेबर शॉर्टेज की वजह से असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि रूस और यूक्रेन से जुड़े डेवलपमेंट का असर भी Edible Oil Prices पर पड़ा है।
कब तक कीमतों में आएगी नरमी
सरसों तेल और रिफाइंड के दाम में तेजी से कई घरों का बजट बिगड़ जाता है। ऐसे में इसके रेट को लेकर काफी अधिक चिंता देखी जाती है। अक्षय ने बताया कि अगले कुछ दिनों में सरसों तेल के रेट में कमी देखने को मिल सकती है क्योंकि घरेलू स्तर पर सरसों की 30-40 फीसदी ज्यादा पैदावार हुई है।
IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में भी टीम इंडिया की शर्मनाक हार
IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान!
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun