भारत में कोरोना : 2.67 लाख नए केस मिले, 614 की मौत, जानें कुल सक्रिय मरीज
भारत में कोरोना : 2.67 लाख नए केस मिले, 614 की मौत, जानें कुल सक्रिय मरीज
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के नए मामलों में कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 2 लाख 55 हजार 874 नए मामले आए और 2,67,753 रिकवरी हुईं और 614 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
- सक्रिय मामले: 22,36,842
- कुल रिकवरी: 3,70,71,898
- कुल मौतें: 4,90,462
- कुल वैक्सीनेशन: 1,62,92,09,308
फिलहाल देश में कोविड संक्रमण दर 15.2 फीसदी पर है। वहीं देश में कोरोना एक्टिव केस 22 लाख से ज्यादा हैं। इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना के 3.06 लाख केस सामने आए थे। इसके मुकाबले आज का आंकड़ा कम है।
कोरोना टेस्टिंग की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 16,49,108 कोरोना टेस्ट हुए। अबतक देश में 71.88 करोड़ कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। वहीं कोरोना टीकाकरण की बात करें तो अबतक देश में 162.92 करोड़ कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।
छत्तीसगढ़ में 4 हजार अधिक मरीज
विभाग के मुताबिक, 4509 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई। 5406 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। जबकि 19 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। वहीं प्रदेश में अभी कुल 31074 सक्रिय मरीज है।
लिंक क्लिक कर पढ़े- मां-बेटे और पोते की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, हादसे के बाद ड्राइवर फरार
रायपुर मरीज और मौत के मामले में लगातार टॉप पर है। रायपुर में आज कोरोना की वजह से 4 लोगों की जान चली गई। दुर्ग में आज 710 मरीज और चार की मौत हो गई। राजनांदगांव में 337, बालोद 125, धमतरी में 129, बिलासपुर में 168, रायगढ़ में 197, कोरबा में 165, जांजगीर में 321, सरगुजा में 136 नए केस मिले। जांजगीर चांपा में 3 की मौत हुई।
IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में भी टीम इंडिया की शर्मनाक हार
IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान!
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun