कांग्रेस को झटका : पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल, कांग्रेस पर उठाए सवाल

कांग्रेस को झटका : पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल, कांग्रेस पर उठाए सवाल नई दिल्ली। कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने आज पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए।  इस मौके पर आरपीएन सिंह ने पीएम मोदी-सीएम योगी की तारीफ की। वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर सवाल खड़े किए। दिल्ली स्थित बीजेपी के मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आरपीएन सिंह को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। छत्तीसगढ़ कोरोना, 19 की मौत, 4 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, देखें जिलेवार आंकड़े (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुराग ठाकुर इस मौके पर मौजूद रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी आरपीएन सिंह को स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कुशीनगर की पडरौना विधानसभा सीट से उतारने की तैयारी में है। बीजेपी ज्वाइन करने के बाद आरपीएन सिंह ने जेपी नड्डा के साथ-साथ पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह का धन्यवाद किया। वह बोले कि पीएम मोदी ने काफी कम समय में राष्ट्रनिर्माण का कार्य किया है। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में ’इलेक्ट्रिक व्हीकल’ पॉलिसी, लगेंगे अधिक चार्जिंग स्टेशन, कई छूट भी मिलेगी  सिंह ने यह भी कहा कि यूपी में सीएम योगी ने कानून व्यवस्था में सुधार किया है। उन्होंने कांग्रेस की सोच पर सवाल उठाए। वह बोले कि काफी लोग उनको पहले से कहते थे कि मुझे बीजेपी में जाना चाहिए। इसपर मैं यह कहना चाहूंगा कि देर आए दुरुस्त आए। बीजेपी में शामिल होने से पहले आरपीएन सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल का बायो बदला। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भी भेज दिया है। सिंह ने ट्वीट किया कि आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं। जय हिंद।  आरपीएन सिंह झारखंड कांग्रेस के इंचार्ज थे। क्या उनके जाने से कोई असर पड़ेगा? इसपर झारखंड कांग्रेस के प्रमुख राजेश ठाकुर ने कहा कि उनका जाना निराशाजनक है। इंचार्ज आते-जाते रहते हैं, कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने काफी सोचने के बाद ही फैसला लिया होगा। हम कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं, हम मरते दम तक यहीं रहेंगे। हमें लगता है उनका फैसला गलत है। IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में भी टीम इंडिया की शर्मनाक हार IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान! Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun