तेंदूए का खाल बेचने निकले 4 शिकारी गिरफ्तार, पुलिस आरोपियों को पकड़ने ऐसे फैलाया जाल

तेंदूए का खाल बेचने निकले 4 शिकारी गिरफ्तार, पुलिस आरोपियों को पकड़ने ऐसे फैलाया जाल कांकेर। तेंदूए की खाल के साथ पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी खाल बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश करने निकले थे। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस ने दबोच लिया। बरामद खाल की कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई जा रही है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। छत्तीसगढ़ कोरोना, 19 की मौत, 4 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, देखें जिलेवार आंकड़े (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम लेंडारा में कुछ लोग तेंदुए की खाल बेचने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने अफसरों को सूचना दी। इसके बाद एक टीम को रात में ही ग्राहक बनाकर तस्करों के पास भेजा। कीमत तय होने पर आरोपियों ने जैसे ही खाल दिखाई, पुलिस ने सभी को दबोच लिया। सभी को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आई। गिरफ्तार आरोपियों में, पुजारी पारा का नेताम, निरीद गांव का राजेश सरोज,गोलगांव का अर्जुन सलाम और लेंडारा निवासी सियाराम भास्कर शामिल है। यह भी पढ़े- राष्ट्रपति पुलिस पदक का ऐलान, छत्तीसगढ़ के इन 10 पुलिस अफसरों के नाम, देखें सूची पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने विश्रामपुरी इलाके के जंगल में तेंदुए का शिकार किया था। फिलहाल पुलिस पूछताछ के बाद मामले की जांच में जुटी हुई है। IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में भी टीम इंडिया की शर्मनाक हार IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान! Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun