पद्म पुरस्कारों के नामों की घोषणा, सीडीएस बिपिन रावत और पूर्व सीएम कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण
पद्म पुरस्कारों के नामों की घोषणा, सीडीएस बिपिन रावत और पूर्व सीएम कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण
नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को पद्म पुरस्कारों के नामों की घोषणा की है। इसमें सीडीएस बिपिन रावत और यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार मिलेगा। पद्म पुरस्कारों में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद भी हैं, उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ कोरोना, 19 की मौत, 4 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, देखें जिलेवार आंकड़े
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
इस साल पद्म विभूषण के लिए कुल चार नाम चुने गए हैं, जबकि 17 हस्तियों के नाम पद्म भूषण के लिए चुने गए हैं। इसके अलावा पद्मश्री सम्मान के लिए 107 नामों का चयन हुआ है।
पद्म विभूषण सम्मान
जिन लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है, उनमें तीन लोगों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है। पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत (सिविल सेवा), भाजपा के पूर्व नेता कल्याण सिंह (सार्वजनिक मामले) और गीताप्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका (साहित्य और शिक्षा) को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया।
इसे मिला पद्म भूषण सम्मान
पद्म भूषण के लिए जिन 17 नामों का एलान हुआ है, उनमें दो को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जाएगा। नेताओं में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेब भट्टाचार्य शामिल हैं। इसके अलावा दुनियाभर में भारत का नाम रोशन करने वाले माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला और गूगल के सीईओ सुंदर पिचई को भी पद्म विभूषण सम्मान दिया जाएगा।
यह भी पढ़े- राष्ट्रपति पुलिस पदक का ऐलान, छत्तीसगढ़ के इन 10 पुलिस अफसरों के नाम, देखें सूची
IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में भी टीम इंडिया की शर्मनाक हार
IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान!
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun