गणतंत्र दिवस परेड का भव्य आयोजन, एक साथ 5 राफेल समेत 75 विमान का प्रदर्शन

गणतंत्र दिवस परेड का भव्य आयोजन, एक साथ 5 राफेल समेत 75 विमान का प्रदर्शन नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड इस बार बेहद खास होगा। बहुत कुछ ऐसा होगा जो पहली बार हो रहा होगा। इस बार अब तक के सबसे भव्य फ्लाई पास्ट का आयोजन किया जाएगा। इसमें भारतीय वायु सेना के 75 विमान हिस्सा लेंगे। वहीं कई प्रतियोगिताओं के माध्यम से आए 480 डांसर इस सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन करेंगे। वहीं 75 मीटर लंबाई की 10 स्क्रॉल भी पहली बार परेड का हिस्सा होंगे। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) वायु सेना ने दूरदर्शन के साथ किया समन्वय इसके अलावा भारतीय वायुसेना ने पहली बार दूरदर्शन के साथ इस फ्लाईपास्ट को दिखाने के लिए समन्वय किया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि इस बार गणतंत्र दिवस समारोह को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। दर्शकों को ध्यान में रखते हुए राजपथ पर 10 बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएंगी।  यह भी पढ़े- राष्ट्रपति पुलिस पदक का ऐलान, छत्तीसगढ़ के इन 10 पुलिस अफसरों के नाम, देखें सूची आसमान में दिखेंगे अलग-अलग करतब इस बार के फ्लाई पास्ट में वायु सेना के आधुनिक विमान राफेल, सुखाई, जगुआर, एमआई-17, सारंग, अपाचे, डकोटा भी अगल-अलग करतब करते नजर आएंगे।  ये विमान राहत, मेघना, एकलव्य, त्रिशूल, तिरंगा, विजय और अमृत का प्रदर्शन करेंगी। इसके अलावा पहली बार राजपथ पर 75 मीटर लंबाई और 15 फीट ऊंचाई के दस स्क्रॉल प्रदर्शित किए जाएंगे। ये स्क्रॉल रक्षा और संस्कृति मंत्रालय 'कला कुंभ' कार्यक्रम के दौरान तैयार किए गए थे।  यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ कोरोना : 23 लोगों की मौत, 4 हजार से अधिक मरीज, इस जिले में ज्यादा मौत राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से हुआ डांसरों का चयन  रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पहली बार डांसरों का चयन राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिताओं के माध्यम से किया गया है। जिला स्तर पर 'वंदे भारतम' के माध्मय से 480 लोगों का चयन किया गया है। IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में भी टीम इंडिया की शर्मनाक हार IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान! Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun