सीएम भूपेश बघेल ने जगदलपुर में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों के लिए की बड़ी घोषणा

सीएम भूपेश बघेल ने जगदलपुर में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों के लिए की बड़ी घोषणा रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 73वें गणतंत्र दिवस बस्तर जिला में मनाया। उन्होंने जिला मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। सशस्त्र बल के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) बस्तर जिले में 73वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रदेश के निरंतर विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो, नीतियों, योजनाओं तथा उपलब्धियों पर केन्द्रित जनता के नाम संदेश का वाचन किया। यह भी पढ़े- राष्ट्रपति पुलिस पदक का ऐलान, छत्तीसगढ़ के इन 10 पुलिस अफसरों के नाम, देखें सूची इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि खरीफ र्ष 2022-23 से प्रदेश में दलहन फसल जैसे मूंग, उड़द, अरहर इत्यादी की खरीदी भी न्यूनतम समर्थन मूल्य में की जाएगी। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ कोरोना : 23 लोगों की मौत, 4 हजार से अधिक मरीज, इस जिले में ज्यादा मौत इसके साथ ही श्रमिक परिवार की बेटियों के लिए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना शुरू की जाएगी।  जिसके तहत हितग्राहियों की प्रथम 2 पुत्रियों के बैंक खाते में 20-20 हजार रुपए की राशि एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। श्रमिक परिवारों के लिए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना   IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में भी टीम इंडिया की शर्मनाक हार IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान! Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun