सीमेंट-सरिया के दाम में फिर बढ़ोतरी, लेकिन ईंट और रेत स्थिर
रायपुर। बाजार में सीमेंट की मांग गई है। मांग बढ़ने से इसकी कीमत भी बढ़ गई है। सीमेंट की कीमत 290 रुपये प्रति बैग के पार हो गई है। वहीं विपक्ष ने जानबूझकर कीमत बढ़ाने का आरोप लगाया है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इसकी कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। इन दिनों भवन निर्माण के साथ ही निजी बिल्डरों के काम भी बढ़ने लगे है। इसके चलते ही सीमेंट की मांग निकली है।
गणतंत्र दिवस : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की 15 घोषणाएं, सरकारी कर्मचारी हफ्ते में 5 दिन करेंगे काम, जानें अन्य ऐलान
बीते साल अक्टूबर 2021 में सीमेंट के दाम 360 रुपये प्रति बैग तक पहुंच गए थे। उसके दाम ट्रक हड़ताल समाप्त होते ही दाम गिरी। अब कीमत एक बार फिर से 260 रुपये प्रति बैग तक पहुंच गई थी। अब बाजार में मांग बढ़ने से फिर से कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। सीमेंट के साथ ही सरिया की कीमतों में भी बढ़ोतरी शुरू हो गई है।