अभिनेत्री मौनी रॉय की प्री वेडिंग, सूरज नांबियार संग बंधेगी शादी के बंधन में
अभिनेत्री मौनी रॉय की प्री वेडिंग, सूरज नांबियार संग बंधेगी शादी के बंधन में
मुंबई। टीवी में नागिन सीरियल से फेमस हुईं अभिनेत्री मौनी रॉय 27 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग ब्याह रचाएंगी। मौनी रॉय के प्री वेडिंग फंक्शन हो चुके हैं। उनकी हल्दी मेहंदी फंक्शन की एक के बाद एक तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। इन तस्वीरों में टीवी जगत के कई सेलेब्स शादी फंक्शन अटेंड करते नजर आ रहे हैं।
मौनी रॉय के मेहंदी फंक्शन का एक और वीडियो सामने आया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मौनी रॉय अपने होने वाले दूल्हे सूरज नांबियार संग जमकर डांस करती नजर आ रही हैं।
डांस करते दिखीं मौनी रॉय
इस वीडियो में हाथों में मेहंदी लगाए मौनी रॉय बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग 'मेहंदी है रचने वाली' गाने पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं तो वहीं सूरज भी उनके संग झूमते नजर आए। हालांकि डांस करते हुए सूरज थोड़ा रुक जाते हैं लेकिन मौनी रॉय उसके बाद भी जमकर डांस करती नजर आईं। इस दौरान सभी सेलेब्स भी इस फंक्शन को काफी एंजॉय करते दिखाई दिए और सभी सेलेब्स ने जमकर डांस किया।
प्री वेडिंग फंक्शन में मौनी रॉय
पीले रंग की कोटी और व्हाइट कलर के घाघरे पर पीले रंग की लटकन के साथ मौनी ने हैवी ईयरिंग्स के साथ अपने लुक को पूरा किया। वहीं उनके बॉयफ्रेंड सूरज ने भी व्हाइट कुर्ते के साथ फ्लोरल नेहरू जैकेट के साथ अपने लुक को पूरा किया। हल्दी फंक्शन के लिए मौनी ने व्हाइट कलर की आउटफिट चुनी और इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट फूलों की ज्वैलरी पहनी। जिससे वह बेहद ही खूबसूरत नजर आईं।
यह भी पढ़े- राष्ट्रपति पुलिस पदक का ऐलान, छत्तीसगढ़ के इन 10 पुलिस अफसरों के नाम, देखें सूची
IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में भी टीम इंडिया की शर्मनाक हार
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun