भारत में कोरोना : एक दिन में 2.86 नए मरीज, 665 की मौत, जानें सक्रिय मरीज की संख्या नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2.86 लाख नए मामले की पहचान की गई है। जबकि 573 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इससे पहले बुधवार को 2.85 लाख केस सामने आए थे। जबकि 665 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई थी। भारत में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 6 हजार 357 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। हालांकि एक्टिव केस अभी भी 22 लाख से ज्यादा हैं। एक्टिव केस कुल केस के 5.46% हैं। रिकवरी रेट 93.33% पहुंच गया। देश में अब तक 3,76,77,328 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट अभी भी 19.59% पर बना हुआ है। यह भी पढ़े- अभिनेत्री मौनी रॉय की प्री वेडिंग, सूरज नांबियार संग बंधेगी शादी के बंधन में दिल्ली में 7498 नए मरीज की पहचान देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार पर अब ब्रेक लग चुका ह। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 7498 नए मामले सामने आए हैं और 29 लोगों की मौत हो गई है। बुधवार की तुलना में गुरुवार को मामले में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को दिल्ली में कोरोना के 5760 केस दर्ज किए गए थे और 30 लोगों ने दम तोड़ दिया था। लेकिन आज ये आंकड़ा 7498 पर पहुंच गया है। अभी राजधानी में संक्रमण दर 10.59% चल रहा है और एक्टिव केस 38315 पर पहुंच गए हैं। यह भी पढ़े- राष्ट्रपति पुलिस पदक का ऐलान, छत्तीसगढ़ के इन 10 पुलिस अफसरों के नाम, देखें सूची Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में भी टीम इंडिया की शर्मनाक हार Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun