7 करोड़ का नकली नोट बरामद, सात आरोपी गिरफ्तार
मुंबई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने 2 हजार रुपये के नकली भारतीय नोटों के साथ 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त नकली नोट की कुल कीमत 7 करोड़ रुपये है। पुलिस ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर मुंबई अपराध शाखा की इकाई-11 ने मंगलवार शाम को दहिसर चेक पोस्ट पर एक कार को रोका।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने कार में बैठे चार लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ की। कार की तलाशी में अपराध शाखा के अधिकारियों को एक बैग मिला जिसमें (दो हजार के) नकली नोटों के 250 बंडल थे जिनका मूल्य पांच करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़े- भारत में कोरोना : एक दिन में 2.86 नए मरीज, 665 की मौत, जानें सक्रिय मरीज की संख्या
अधिकारी ने बताया कि कार में सवार चार लोगों से पूछताछ में पुलिस को उनके तीन और साथियों का पता चला। इसके बाद पुलिस ने अंधेरी (पश्चिम) में एक होटल में छापेमारी की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़े- अभिनेत्री मौनी रॉय की प्री वेडिंग, सूरज नांबियार संग बंधेगी शादी के बंधन में
अधिकारी ने कहा कि उनके पास से (दो हजार के) नकली नोटों के सौ और बंडल मिले जिनका मूल्य दो करोड़ है। नकली नोटों के अतिरिक्त आरोपियों के पास से पुलिस ने एक लैपटॉप, सात मोबाइल फोन, 28,170 रुपये की असली मुद्रा और अन्य चीजें बरामद की।
डीसीपी संग्राम सिंह निशानदार (डिटेक्शन-1) ने कहा कि जांच में पता चला कि नकली नोट छापने और उनके वितरण में एक अंतर्राज्यीय गिरोह काम कर रहा था। पुलिस ने अब तक इस मामले में सात करोड़ रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद किये और सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 31 जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका
IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में भी टीम इंडिया की शर्मनाक हार
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun