अभिनेत्री मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी, गोवा में लिए सात फेरे

अभिनेत्री मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी, गोवा में लिए सात फेरे मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय और सूरज नांबियार एक दूजे के हो गए। दोनों की शादी की पहली तस्वीर सामने आई है। गोवा में दोनों ने मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। कोविड के कारण मौनी और सूरज की शादी में परिवारवाले और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए। दुल्हन बनीं मौनी पारंपरिक साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

फैंस ने दी बधाई

मौनी और सूरज की शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडियो वायरल हो गई है। फैंस उन्हें आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। मौनी रॉय और सूरज की ये साउथ इंडियन वेडिंग है। क्योंकि सूरज दक्षिण भारतीय हैं, इसलिए दोनों की शादी मलयाली और बंगाली रस्मों रिवाज से हुई है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

सिंपल लुक में मौनी बेहद खूबसूरत

अपनी शादी में सिंपल लुक में भी मौनी बेहद खूबसूरत लगीं। उन्होंने ज्यादा मेकअप भी नहीं किया है। अपने ब्राइड लुक को मौनी ने गोल्डन ज्वैलरी के साथ कंप्लीट किया है। वहीं सूरज ने गोल्डन कलर का कुर्ता पहना हुआ है।

सूरज नांबियार के साथ रोमांटिक तस्वीर

बीते दिन मौनी रॉय की मेहंदी और हल्दी की रस्म हुई। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने होने वाले पति सूरज नांबियार के साथ एक रोमांटिक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में दूल्हा दुल्हन बेहद खुश नजर आ रहे हैं। मौनी जहां इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। टीवी सीरियल नागिन से पहचान बनाई। बॉलीवुड फिल्म में काम किया। वहीं सूरज इन सभी से दूर एक इनवेस्टमेंट बैंकर हैं। मौनी रॉय सोमवार को गोवा के लिए रवाना हुईं थी, जिसके लिए वह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मौनी और सूरज की शादी में 100 लोग ही शामिल हुए हैं। Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में भी टीम इंडिया की शर्मनाक हार Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun