पिता-भाई के बाद अब पूर्व उपसरपंच की हत्या, नक्सलियों पर शक
सुकमा। जिले में नक्सलियों द्वारा गणतंत्र दिवस पर आतंक मचाने की खबर है। सुकमा के जंगलों में नक्सलियों ने पूर्व उप सरपंच की हत्या कर दी।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
जानकारी मुताबिक, मृतक व्यक्ति का नाम मांड़वी देवा निवासी भेज्जी थाना क्षेत्र का है। वहीं मौके पर पुलिस परिजनों के साथ पहुंची है। पुलिस की जांच और परिजनों से पूछताछ के बाद ही ये स्पष्ट होगा कि पूर्व उप सरपंच की हत्या नक्सलियों ने की है। लेकिन ग्रामीणों का मानना है कि हत्य नक्सलियो ने ही की है। इस पूरी घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
यह भी पढ़े- भारत में कोरोना : एक दिन में 2.86 नए मरीज, 665 की मौत, जानें सक्रिय मरीज की संख्या
पुलिस ने सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले नक्सलियों ने मांड़वी देवा के पिता और भाई को भी मुखबिर का आरोप लगाकर मौत की सजा दी थी। इस हत्याकांड के बाद परिवार सहित गांव में दहशत का माहौल बन गया है। हालांकि मांड़वी देवा की हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका
IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में भी टीम इंडिया की शर्मनाक हार
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun