हत्या की गुत्थी सुलझी, ससुर निकला हत्यारा, जानिए वारदात की वजह

हत्या की गुत्थी सुलझी, ससुर निकला हत्यारा, जानिए वारदात की वजह कवर्धा। महिला की अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। ससुर दाऊलाल काठले ही बहू का हत्यारा निकला। ससुर ने ही देसी कट्टे से गोली मारकर बहू को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने सास-ससुर व पति को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि देवर की शादी पर सास ससुर के हिसाब से पैसे खर्च नहीं करने की बात को लेकर हत्या की गई। मामला 21 जनवरी का है। मामला कुकदुर थाना के सनक पाट गांव का है। यह भी पढ़े- भारत में कोरोना : एक दिन में 2.86 नए मरीज, 665 की मौत, जानें सक्रिय मरीज की संख्या (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) दरअसल, देवर की शादी पर सास ससुर के हिसाब से पैसे खर्च नहीं करने की बात को लेकर बहू की हत्या की गई थी। यह मामले बीते 21 जनवरी का है। जिसके बाद ससुर ने खुद थाने जाकर केस दर्ज कराया था कि मेरी बहू मृत हालत में अपने कमरे पड़ी है। सूचना के बाद पुलिस टीम जांच के लिए तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि मृतका सरिता का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया तथा मृतका के पलंग के पास देसी कट्टा भी पड़ा हुआ मिला, जिसकी सूचना तत्काल थाना प्रभारी के जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। महिला के हत्या होने से मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस की टीम एवं साइबर सेल टीम डॉग स्क्वाड की टीम को घटना स्थल रवाना किया गया तथा वरिष्ठ फॉरेंसिक अधिकारी दुर्ग यूनिट को बुलाया गया। उक्त टीम ने घटना स्थल निरीक्षण शव पंचनामा कार्यवाही के दौरान मामला देसी कट्टा से मारकर मृतिका का हत्या करना तथा घटनास्थल पर देसी कट्टा भी पाया गया था, जिस पर मामले में दर्ज किया गया था। यह भी पढ़े – 7 करोड़ का नकली नोट बरामद, सात आरोपी गिरफ्तार मामला अत्यंत संवेदनशील होने से मामले की के लिए एक जांच टीम बनाई गई तथा आरोपी के विरुद्ध उचित साक्ष्य प्राप्त कर आरोपी का पतासाजी किया गया। विवेचना के दौरान पूछताछ में पता चला कि मृतका के देवर की शादी होने वाली है जिसके शादी में लगने वाले सामान व खर्च का वहन मृतका नहीं करना चाहती थी। वह परिवार से अलग होना चाहती थी। मृतका कपड़ा सिलाई का काम करती थी। इसी के चलते उसकी हत्या कर दी गई। Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में भी टीम इंडिया की शर्मनाक हार Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun