दो मासूम बच्ची की मौत : खेल-खेल में तालाब में पहुंची, डूबने से गईं जान, गांव में मातम
धमतरी। ग्राम जुगदेही में दो मासूम बच्ची की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई है। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। दोनों बच्ची की शव को बाहर निकाला। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए कुरूद चीरघर भेजा गया। घटना भखारा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जुगदेही निवासी डोमन ध्रुव की 4 साल की बेटी खोमिया और खूबलाल यादव की 4 वर्षीय बेटी तन्नु यादव गुरुवार को खेलते-खेलते घर के पास शीतला तालाब में पहुंच गई। इसके बाद पानी में उतर गई, इसी दौरान पानी में डूबने से दोनों बच्ची की मौत हो गई।
यह भी पढ़े- भारत में कोरोना : एक दिन में 2.86 नए मरीज, 665 की मौत, जानें सक्रिय मरीज की संख्या
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
भखारा थाना प्रभारी संतोष जैन ने मीडिया को बताया कि घटना के वक्त तन्नु की माता पिता गांव में मजदूरी करने गया था। खोमियां के माता पिता अपने दूसरे संतान का इलाज कराने धमतरी आया था। वही तन्नु की बडी बहन घर थी और जब 11 बजे तक तन्नु घर नही आई तो फिर खोजबीन शुरू किया।
यह भी पढ़े – 7 करोड़ का नकली नोट बरामद, सात आरोपी गिरफ्तार
इस बीच तन्नु की मां भी काम से आ गई उसने भी पता तलाश किया। लेकिन काफी देर बाद भी बच्ची का पता नही चला। करीब 2 बजे तालाब में दोनो बच्ची का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया,जिसके बाद इसकी सुचना पुलिस को दी गई। फिलहाल भखारा पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका
IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में भी टीम इंडिया की शर्मनाक हार
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun