सीएम भूपेश ने राज्यपाल उइके को बेटे चैतन्य की शादी का दिया न्योता, इस दिन होगा विवाह कार्यक्रम

सीएम भूपेश ने राज्यपाल उइके को बेटे चैतन्य की शादी का दिया न्योता, इस दिन होगा विवाह कार्यक्रम रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजभवन पहुंचे। यहां उन्होंने राज्यपाल अनुसुइया उइके को अपने बेटे चैतन्य के विवाह समारोह के लिए न्योता दिया। यह भी पढ़े- सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की सगाई, देखें सभी फोटो गौरतलब है कि चैतन्य बघेल की सगाई भाटापारा की रहने वाली ख्याति वर्मा के साथ हुई है। रायपुर में सीएम बघेल के परिवार के साथ करीबी मित्रों और नेताओं की उपस्थिति में सगाई का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। बघेल की बहू बनने जा रही ख्याति वर्मा भाटापारा की रहने वाली हैं। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) ख्याति वर्मा के पिता का नाम स्वर्गीय सुशील वर्मा और माता का नाम भावना वर्मा है। ख्याति वर्मा के बड़े भाई का नाम हर्षित वर्मा है। ख्याति ने बी. कॉम के बाद एमबीए की पढ़ाई की है। फिलहाल वे एक इंटरनेशनल प्राइवेट बैंक में बड़े पद पर काम करते हैं। उनका परिवार एक कृषक परिवार है। खेती के साथ ही परिवार सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़ा हुआ है लेकिन उनका कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। गणतंत्र दिवस : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की 15 घोषणाएं, सरकारी कर्मचारी हफ्ते में 5 दिन करेंगे काम, जानें अन्य ऐलान छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी किसान परिवार से ही ताल्लुक रखते हैं। छत्तीसगढ़ के पहले किसान मुख्यमंत्री के तौर पर उन्हें प्रचारित भी किया जाता है। चैतन्य उर्फ बिट्टू भूपेश बघेल की तीन बेटियों के बाद एकलौटे बेटे हैं। 6 फरवरी को ख्याति वर्मा के साथ चैतन्य बघेल की शादी होने वाली है। सगाई राजधानी रायपुर के ललित महल में 4 जनवरी को हुई थी। Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में भी टीम इंडिया की शर्मनाक हार Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun