यात्रीगण ध्यान दें : 29 से 30 जनवरी तक 6 ट्रेनें बंद, देखें सूची

यात्रीगण ध्यान दें : 29 से 30 जनवरी तक 6 ट्रेनें बंद, देखें सूची रायपुर। रेलवे में निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनें दो दिन बंद रहेंगी। जानकारी के मुताबिक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के उसलापुर-घूटकू स्टेशनों के बीच ब्लॉक है। इस दौरान सब-वे का निर्माण किया जाएगा। इसके चलते 29 और 30 जनवरी को बिलासपुर से कटनी और भोपाल रूट की 6 गाड़ियों को रद्द किया गया है। वहीं 29 जनवरी को पुरी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (18477) दो घंटे देरी से छूटेगी। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) लोखंडी फाटक में सब-वे का निर्माण चल रहा है। इस कारण 30 जनवरी को रेलवे ने इस रूट पर ब्लाक लेने का निर्णय लिया है। इसके फलस्वरूप कुछ गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त की हैष साथ ही यात्रियों से सहयोगी की अपील की है। सीएम भूपेश ने राज्यपाल उइके को बेटे चैतन्य की शादी का दिया न्योता, इस दिन होगा विवाह कार्यक्रम रद्द होने वाली गाड़ियां

  • 29 जनवरी को चिरमिरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 18258 चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 29 जनवरी को इंदौर से चलने वाली गाडी संख्या 18233 बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 29 जनवरी को बरौनी से चलने वाली गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 30 जनवरी को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 30 जनवरी को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18257 बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 30 जनवरी को गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में भी टीम इंडिया की शर्मनाक हार Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun